**Tuesdya_NREGA NEW's
Posted On at by NREGA RAJASTHAN**Tuesdya_NREGA NEW's
Posted On at by NREGA RAJASTHANनरेगा का समय प्रातः 9 से सांय 6 तक
हनुमानगढ। जिला कलक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक ई.जी.एस. डॉ. रविकुमार एस. ने बदले मौसम की स्थिति, श्रमिकों की समय परिवर्तन की मांग एवं पंचायत समिति अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवगत कराने पर निर्णय लिया गया है कि जिले में महानरेगा के श्रमिकों का समय 1 अगस्त 2010 से सुबह 9 बजे से सांय 6 बजे तक का हो गया है। जिसमें दोपहर 1 से 2 बजे तक एक घण्टे का विश्रामकाल रहेगा। यह आदेश 1 अगस्त 2010 से लागू रहेंगे।The National Consortium on NREGA is a loosely federated collective of civil society organisations (CSOs) that have come together to try and make NREGA a .
Welcome to MGNREGA, MGNREGA NEWS, NREGA NEWS, RAJASTHAN NREGA, Emp. NREGA, MGNREGA, NREGA, MGREGA, NREGA,
**Tuesdya_NREGA NEW's
Posted On at by NREGA RAJASTHANWelcome to MGNREGA
भ्रष्टाचार कोई बडी बात नहीं- जोशी
भीलवाडा। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री सीपी जोशी की मानें तो महात्मा गांधी नरेगा योजना में भ्रष्टाचार के मामले सामने आना कोई बडी बात नहीं। देश की ढाई लाख पंचायतों में काम हो रहा है। सवा तीन सौ हजार करोड के काम में 10 करोड रूपए के गबन के मामले सामने आए हैं, जो ज्यादा नहीं हैं। पुलिस में मामले दर्ज कराए गए हंै।
यह बात केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री सीपी जोशी ने रविवार को उदयपुर से जयपुर जाते समय कुछ देर यहां सर्किट हाउस रूकने के दौरान पत्रिका से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि देश में महात्मा गांधी नरेगा को इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी), बायोमेट्रिक और यूडी कार्ड योजना से जोडा जाएगा, ताकि सही व्यक्ति की पहचान कर उसे भुगतान किया जा सके। राजस्थान में नरेगा योजना में दो साल पूर्व मुख्यमत्री वसुन्धरा राजे और दो साल अशोक गहलोत के कार्यकाल में काम हुआ है। जॉब कार्ड व भुगतान समय पर दिलाने का प्रयास हैं। केन्द्र में कांग्रेस की यह पहली सरकार है, जिसने सॉशियल ऑडिट करवाई है। नतीजा सामने है।
नरेगा एक्ट में मेन्युअल काम
नरेगा के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी या स्कूलों में पानी भरने के लिए श्रमिक लगाने के सवाल पर जोशी ने कहा कि नरेगा एक्ट में मेन्युअल काम की शर्त है। कर्मचारी के रूप में श्रमिक नहीं लगाया जा सकता।
जिलाध्यक्ष से लेंगे फीडबैक
नगरीय निकाय चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों और जिलाध्यक्ष से फीडबैक लिया जाएगा। मुख्यमंत्री गहलोत और वे खुद बैठक लेंगे। इस बार भी कांग्रेस अपना परचम लहराएगी।
मजबूरी में आना पडा
जोशी उदयपुर से जयपुर बाइपास से निकलने वाले थे, लेकिन मंगलपुरा के पास लोगों द्वारा जाम लगा देने से उन्हें मार्ग बदलकर मजबूरन भीलवाडा सर्किट हाउस मे रूकना पडा। जोशी पहले भी उदयपुर जाते समय बाइपास से निकल गए थे।
02 अगस्त 2010 RAJASTHANOATRIKA.com
**Tuesdya_NREGA NEW's
Posted On at by NREGA RAJASTHAN
पानी-बिजली-चिकित्सा-नरेगा की समीक्षा बैठक
सपोटरा. तहसीलदार बस्तीराम यादव की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय में बिजली, पानी, चिकित्सा व नरेगा आदि की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यवाहक विकास अधिकारी ने क्षेत्र की 21 ग्राम पंचायतों के 112 गांवों में नरेगा कार्य प्रारंभ करना बताया। बैठक में चिकित्सा अधिकारी ने क्षेंत्र में किसी भी प्रकार की मौसमी बीमारी व मलेरिया रोग नहीं होने, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ने विटामिन ए की दवा पिलाने का अभियान चालू होना बताया। वहीं तहसीलदार ने सीडीपीओ को सभी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के दूरभाष नं. की सूचना कार्यालय जमा कराने के निर्देश दिए। कार्यवाहक विकास अधिकारी ने क्षेत्र की 21 ग्राम पंचायतों के 112 गांवों में नरोगा कार्य होना व उनपर 6246 श्रमिक कार्य कर रहे हैं। वहीं बीपीएल राशर्ड कार्ड तैयार करने के साथ 20 मई तक वितरण कराने का आश्वासन दिया।
अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने 21 जून तक ड्राप आउट एवं अनामांकित बालक-बालिकओं का सर्वे नोडल प्रधानाध्यापकों द्वारा कराए जाने, बिजली निगम के सहायक अभियंता ने प्रात: 10 से शाम 6 बजे तक बिजली कटौती के साथ ग्रामीण क्षेत्र में थ्री फेज की बिजली 4 घंटे व सिंगल फेज की शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक उपलब्ध कराना, जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने 20 हॅेंडपंपों को सही कराने व कृषि अधिकारी ने बताया कि 16 जून तक क्षेत्र में खरीफ कृषि अभियान चलाकर चारा मिनी किट, मूंगफल इत्यादि की बीज अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
बिजली कनेक्शन के लिए कलेक्टे्रट पहुंचे ग्रामीणकरौली (करौली) : ग्राम पंचायत जगर के उप सरपंच बाबूलाल के नेतृत्व में खानाका गांव के ग्रामीण बुधवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचे और 2 साल पूर्व बिजली कनेक्शन के लिए जमा आवेदनकर्ताओं को बिजली कनेक्शन दिलाने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन दिया। उप सरपंच बाबूलाल सहित गांव के जगदीश, भागसिंह, रामजीत, रामप्रसाद, रामदेव, गोपाल, निरंजन, राजाराम, समयिंह, महेन्द्र, घनश्याम, गोपाल, रामकेश सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीपीएल चयनित व सामान्य वर्ग के 72 लोगों ने बिजली कनेक्शन के लिए हिंडौन स्थित निगम कार्यालय में आवेदन किया था। इसके बाद निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने उनसे कनेक्शन देने के एवज में पैसों की मांग कर रहे हैं।
**Tuesdya_NREGA NEW's
Posted On at by NREGA RAJASTHAN
| |||||||
| |||||||
| चीतरी । सीमलवाडा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत भेमई में नरेगा के तहत अधूरे पडे कामों को जेसीबी से कराने की शिकायत पर रविवार को गलियाकोट नायब तहसीलदार ने काम रूकवाया। ग्रामीणों ने व्यापक गडबडझाले का आरोप लगाते हुए जांच की मंाग की है। पूर्व सरपंच कान्तिलाल डामोर, नाथूलाल पाटीदार, शिवराम पाटीदार, बंसीलाल पाटीदार सहित जनप्रतिनिघियों व ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2005 से 10 तक के कार्यकाल में कई निर्माण कार्य में भुगतान उठाने के बावजूद मौके पर कार्य पूरे नहीं हुए हैं। ग्रेवल सडक के अधूरे कार्य पर रविवार को जेसीबी व नौ टै्रक्टर लगाकर सरपंच पति रतनलाल पारगी द्वारा पूरा कराते देख इसकी शिकायत ग्रामीणों ने तत्काल सागवाडा उपखण्ड अघिकारी कैलाशचन्द्र लखारा से की। लखारा के निर्देश पर गलियाकोट नायब तहसीलदार भगवानलाल पाटीदार ने मौके पर पहुंच काम रूकवाया। ग्रामीणों ने बताया कि भेमई ग्राम पंचायत में नरेगा सहित अन्य योजनाओं में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर गत दिनों गांव का प्रतिनिघिमंडल जिला कलक्टर से मिला था परन्तु प्रशासन द्वारा जांच शुरू न होने से पंचायत प्रतिनिघि व सचिव अब तक बेखौफ थे। आगामी 23 जून को भेमई में रात्रि चौपाल होने से जिला कलक्टर द्वारा कार्रवाई के डर से अधूरे पडे कार्य को सरपंच व सचिव जेसीबी व अन्य साधन जुटाकर पूरा कराने में लगे हुए हैं। संभारराजस्थान पञिका | |||||||
**Tuesdya_NREGA NEW's
Posted On at by NREGA RAJASTHANमहानरेगा में नए वित्तीय वर्ष के कार्य वितरण को लेकर कार्य योजना पर ही प्रश्न चिह्नï लगने लगे हंै। मूल पंचायत विभाग से अधिक कार्यों का आवंटन सहयोगी कार्यकारी एजेंसियों को थमाए जा रहे हैं। इसके विरोध में एक तरफ सरपंचों के स्वर मुखर हो रहे हैं तो तय कार्यकारी एजेंसियां स्टाफ की कमी के कारण पशोपेश में हैं कि आखिर काम कैसे होंगे।
नरेगा एक्ट के प्रावधानों में पंचायतीराज विभाग के माध्यम से 55 प्रतिशत काम करवाने की व्यवस्था है। एक्ट की व्यवस्था के अनुसार काम वितरण की बानगी सुवाणा पंचायत समिति क्षेत्र की 34 ग्राम पंचायतों में देखने को मिली है। पंचायतीराज संस्थाओं के खातों में 30 प्रतिशत काम ही आ पाए हैं। अन्य विभागों को नरेगा में कार्यकारी एजेंसी बना कर 15 प्रतिशत की हिस्सेदारी दी जा सकती है। यहां ग्राम सभा में स्वीकृत कामों के सर्वसम्मति से पास प्रस्तावों को भी हवा में उड़ाया जा रहा है।
किसका कितना हिस्सा
कार्यकारी संस्था काम की संख्या कुल राशि
पंचायतीराज संस्थाएं 970 30.43
सा. निर्माण विभाग 517 45.01
जल संसाधन विभाग 268 22.10
वन विभाग 73 2.46
कुल 1828 100
पहले ही स्टाफ नहीं, कैसे
होंगे काम
राजस्थान बीज निगम के निदेशक भैरूलाल जाट ने बताया कि पहले ही विभागों के पास स्टाफ की कमी चल रही है। ऐसे में काम कैसे पूरे होंगे। क्षेत्र में जल संसाधन विभाग का एकमात्र काम सुवाणा एनीकट की मरम्मत का चल रहा है। यही हाल पीडब्ल्यूडी का भी है। शिकायत सीएम,पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री को की है। पूर्व प्रधान शिवसिंह शक्तावत और सरपंच मिनाक्षी कंवर भी इस संबंध में आपत्ति जता चुके हैं।
पहले के लक्ष्य ही नहीं किए पूरे
पंचायतों की 2008-09 और 09-10 की प्रगति को देखते हुए बदलाव किया है। दोनों सालों में क्रमश: 52 व 46 प्रतिशत ही प्रगति हुई। एक्सईएन नरेगा आईजी नीमेश ने बताया कि सरकार के निर्देश है कि वाटर स्ट्रक्चर और सड़कों के काम विभागों से करवाएं जाए। पत्र का जवाब भेज दिया गया है। वैसे कार्य योजना पंचायत समिति प्रशासन द्वारा बनाई गई है।
**Tuesdya_NREGA NEW's
Posted On at by NREGA RAJASTHAN
नरेगा समाचार, नरेगा रोजगार समाचार, नरेगा समाचार राजस्थान, नरेगा कर्मिक यूनियन समाचार
**Tuesdya_NREGA NEW's
Posted On at by NREGA RAJASTHANअजमेर। चिलचिलाती धूप और कई जगह श्रमिकों की मांग आने के बाद आखिरकार जिला प्रशासन ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्य का समय बदल दिया है। अब नरेगा के काम सुबह 6 से दोपहर दो बजे तक ही चलेंगे। जिला कलक्टर राजेश यादव ने बताया कि समय बदलने के आदेश जारी कर दिए गए है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.आर. पंडत ने समय बदलने का प्रस्ताव जिला कलक्टर को भिजवाया था। मालूम हो कि गर्मी को देखते हुए महानरेगा का कार्य समय बदलने की मांग उठ रही थीमहानरेगा का समय बदला


