सभी महानरेगा कार्मिकों से अनुरूध है कि वो अपना ईमेल पता निचे दिये गये बॉक्‍स में Subscribe करे जिससे महानरेगा की ताजा खबर आप तक Email से पहुच सकें.......Thanks नोट Active करने के लिए अपने ईमेल उकाउन्‍ट में जाकर Nrega News Subscribe mail link पर किल्‍क करें

Enter your Email Address & recived free new's "Just Enter E-mail"

**Wednesday_NREGA NEW's

नरेगा रोजगार अजमेर,
नरेगा रोजगार


नरेगा रोजगार अजमेर








Latest news
about nrega, nrega comments, nrega news photos, nrega news stills and nrega videos.Get all the latest news, stories and web pagestagged with NREGA on New,
Nrega union , nrega karmik union, nrega employee union of india, NREGA KARMCHARI SANGH RAJASTHAN INDIA, NREGA EMPLOYEE UNION OF RAJASTHAN INDIA NREGA SANGH OF RAJASTHAN INDIA , NREGA UNION OF RAJASTHAN INDIA

Posted in Labels: | 0 comments

**Wednesday_NREGA NEW's

नरेगा : ग्राम स्तर पर बनेंगी निगरानी कमेटियां


राज्य में नरेगा के कामकाज में पारदर्शिता लाने और निगरानी रखने के लिए निगरानी समितियों का विस्तार ग्राम स्तर तक किया जायेगा। केंद्र के निर्देश पर ग्रामीण विकास विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी करते हुए सभी प्रमंडलीय आयुक्तों को सूचना भेज दी है। आयुक्तों की देखरेख में सभी जिलों के लिए अलग-अलग कमेटियां बनेंगी। कमेटी में उपायुक्त, नरेगा काउंसिल के दो सदस्य और डीडीसी शामिल रहेंगे। डीडीसी कमेटी के सदस्य सचिव होंगे। यह व्यवस्था सभी 22 जिलों में लागू होगी। राज्य सरकार को अक्सर ऐसी शिकायतें मिलती हैं कि नरेगा के तहत ग्रामीणों की बजाय कर ठेकेदारों के जरिये काम कराया जा रहा है, मजदूरों से काम लेने की बजाय मशीनों का इस्तेमाल हो रहा हैॅ। कई स्थानों पर कम मजदूरी दिये जाने और फर्जी मस्टर रोल से नरेगा की राशि उठा लेने की शिकायत भी मिलती है। ऐसी शिकायतों को निपटारे के लिए पहले जिला स्तर पर पहले निगरानी समिति बनायी जा रही है। बाद में ग्राम स्तर तक ऐसी कमेटियां बनायी जायेंगी, ताकि नरेगा के काम में घपला नहीं हो सके।

Posted in Labels: | 0 comments

**Wednesday_NREGA NEW's

नरेगा लोकपाल रखेंगे घोटालों पर नजर
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट (नरेगा) में अनियमितताआंे पर नजर रखने के लिए पंजाब सराकर ने छह लोकपाल नियुक्ति किये हैं। नरेगा लोकपाल नियुक्त करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है। पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री रणजीत सिंह ब्रहमपुरा ने कहा कि नरेगा के लिए लोकपाल की नियुक्ति से नरेगा को प्रभावी ढंग से लागू करने मंे मदद मिलेगी और इस स्कीम की पारदर्शिता और जवाबदेही निश्चित होगी।
मंत्री ने कहा कि नरेगा एक्ट की धारा 27 के अधीन नरेगा लोकपाल केंद्र या राज्य सरकार से एक स्वतंत्र एजेंसी होगी। यह नरेगा कार्यक र्ताओं से शिकायतें प्राप्त करगी और इन शिकायतों पर विचार करने के बाद इनका कानून के अनुसार अविलंब निपटारा करगी। ब्रहमपुरा ने स्पष्ट किया कि नरेगा को लागू करने के संबंध में शिकायतों के तेजी से निपटार के लिए स्वतंत्र प्राधिकरण की आवश्यकता थी।
पंजाब में अब लोकपाल रोकेंगे नरेगा में गड़बड़ी
नई दिल्ली।। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) के लिए लोकपाल की नियुक्ति करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है। यहां
गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के खिलाफ शिकायतों के समाधान के लिए शिकायत निवारण तंत्र स्थापित किया गया है। इस योजना के लिए पंजाब में विभिन्न जिलों के लिए छह लोकपालों की नियुक्ति की गई है। नई पहल पारदर्शिता और जवाबदेही निश्चित करेगी। साथ ही, यह सुनिश्चित होगा कि योजना राज्य भर के जॉब कार्ड धारक गरीबों तक पहुंच सके। मस्टर रोल में गड़बड़ी पर जागा केंद्र: नरेगा में हाजिरी रजिस्टरों (मस्टर रोल्स) में हेरफेर की ढेरों शिकायतें मिलने के मद्देनजर अब केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इन मामलों को देखने के लिए एक वर्किंग ग्रुप बनाने का फैसला किया है। मंत्रालय ने एक आदेश में कहा है कि मंत्रालय को नरेगा के तहत कामगारों की रोजाना हाजिरी में अनियमितता से जुड़ी शिकायतें मिली हैं, इसीलिए फैसला किया गया है कि एक ग्रुप का गठन किया जाए जो आईसीटी (कम्यूनिकेशन एंड इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी), यूआईडी व बायोमेट्रिक्स आदि के इस्तेमाल और एक नए मॉडल का निर्माण करने की संभावनाओं की तलाश करे। इस ग्रुप की अगुवाई ग्रामीण विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और वित्त सलाहकार करेंगे। इसे तीन हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा गया है। नरेगा पर केंद्र सरकार अब तक 90 हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। गौरतलब है कि नरेगा को लागू करने के दौरान सामने आ रही अन्य विभिन्न समस्याओं से निबटने के लिए मंत्रालय ने पहले ही ऐसे छह पैनल गठित किए हैं। इन समस्याओं में कार्यों की योजना और उन्हें पूरा करना, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी और समय पर मजदूरी का भुगतान आदि शामिल हैं।

Posted in Labels: | 0 comments

**Wednesday_NREGA NEW's

Computer Operator with Machine in BUNDI

All computer Operator with machine in bundi

RAJASTHAN HIGH COURT
CASE STATUS INFORMATION SYSTEM

Case Status : PENDING

Status of CIVIL WRITS 2787 of 2010

MANISH KUMAR MEENA AND ORS Vs. STATE OF RAJ AND ORS

Pet's Adv. : SUDARSHAN LADDHA

Res's Adv. : L N BOSS ADD G C

Next Date of Hearing : Wednesday, May 19, 2010 Last Listed On : 02/04/2010 Court No. : 24

Category: FOR ADMISSION- NOTICE SERVED



CONNECTED MATTER (S)
No Connected Matter

Posted in Labels: | 0 comments

**Wednesday_NREGA NEW's

महानरेगा में हो रहे चहुंओर महाघोटाले


जोधपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार योजना के तहत जोधपुर जिले की हर पंचायत समिति में सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। मेट, रोजगार सहायक, सरपंच और सरकारी कर्मचारी लाखों रुपए हड़प रहे हैं। ग्राम पंचायतों मंे निम्न स्तर के कार्य हो रहे हैं। फर्जी नाम से भुगतान उठ रहे हैं। प्रशासन के पास नरेगा कार्यो की शिकायतों का अंबार लगा है।



अब तक हुई जांच में 31 जगह भ्रष्टाचार सामने आया है। हालांकि प्रशासन ने दोषी जनप्रतिनिधियों व सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं तथा उनसे सरकारी धन वसूलने की कार्रवाई की है, मगर हर स्तर पर गड़बड़ी रोकना संभव नहीं हो रहा है। पंचायती राज विभाग ने नरेगा में भ्रष्टाचार रोकने तथा गांवों में गुणवत्ता वाले कार्य कराने के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपखंड अधिकारियों, विकास अधिकारियों तथा अधिशासी अभियंताओं को प्रत्येक गांव में नरेगा कार्य का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दे रखे हैं, परंतु सिर्फ शिकायतों के आधार पर जांच और कार्रवाई करने की नीति के कारण गड़बड़ियां नहीं रुक रही है।



मुकदमों की लंबी लिस्ट: नरेगा के कार्य में गुणवत्ता की कमी, मिलावट और फर्जी नाम लिख कर भुगतान उठाने के एक दर्जन मामले पुलिस थानों तक पहुंच गए हैं। हीरादेसर, बुचकला, गुड़ा विश्नोइयां, केलनसर, भीकमकोर, खाबड़ा खुर्द, भवाद, शिकारपुरा-कांकाणी, भोपालगढ़, बाप, जुड़ आदि ग्राम पंचायतों में मेट, रोजगार सहायक और सरपंचों के खिलाफ धोखाधड़ी कर सरकारी राशि के गबन के मुकदमे दर्ज हुए हैं।



जनप्रतिनिधि न कर्मचारी पीछे: केंद्र सरकार से मिल रहे धन को हड़पने में न जनप्रतिनिधि पीछे हैं और न ही सरकारी कर्मचारी। अब तक हुई जांच में 31 जगह गड़बड़ियां पकड़ी गई जहां धन का दुरुपयोग हुआ था। प्रशासनिक जांच में सर्वाधिक दोषी मेट पाए गए जो मस्टर रोल में फर्जी नाम भरने तथा हाजरियों में हेराफेरी करते पकड़े गए।



रोजगार सहायक और शिकारपुरा, बालरवा, जुड़ के सरपंच भी घोटालों में लिप्त रहे। शिकारपुरा में कनिष्ठ तकनीकी सहायक, बालरवा में सिंचाई विभाग के जेईएन, दयाकौर में नरेगा के जेईएन, बालरवा में मंडोर पंचायत समिति के विकास अधिकारी, बाप पंचायत समिति के नूरे के भुर्ज गांव में वरिष्ठ तकनीकी सहायक आदि को घोटालों के लिए दोषी माना गया है। इन दोषी कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों से वसूली की जा रही है।

भास्कर न्यूज,Wednesday, Apr 28th

Posted in Labels: | 0 comments

**Wednesday_NREGA NEW's

Posted in Labels: | 0 comments

**Wednesday_NREGA NEW's

Posted in Labels: | 0 comments

**Wednesday_NREGA NEW's

नरेगा की छवि सुधारेंगे
14 अप्रैल 2010, Source- Rajasthanpatrika

बीकानेर। बीकानेर पंचायत समिति नरेगा की छवि सुधारने का काम करेगी। प्रधान भोमराज आर्य ने बीकानेर पंचायत समिति में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मीडिया और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस कह रहे हैं, तो पंचायत राज में कहीं न कहीं खोट है। गलत जॉब कार्ड बने है। 40 वर्षो से तालाब खुद रहे हैं। अब पंचायत प्रतिनिधि तय कर लें कि नरेगा में पिछली राह पर नहीं चलना है। सरपंच बीएसआर पर काम करें तो ईमानदारी से 15 प्रतिशत बचता है।

आर्य ने कहा कि 100 खेतों का एक यूनिट में सामुदायिक विकास के भूमि सुधार, कुण्ड एवं मकान निर्माण, तारबंदी आदि काम करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15 मई तक साधारण सभा की दूसरी बैठक बुलाकर समस्याओं के समाधान की कोशिश की जाएगी।

जनता को बहुत उम्मीदें

बीकानेर में जिला प्रमुख और प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए है। ग्र्रामीण क्षेत्रों में नई चेतना का संचार हुआ है। अब जनता को जिला परिषद एवं पंचायत समिति से बहुत उम्मीदें हैं। समारोह के मुख्य अतिथि महापौर भवानीशंकर शर्मा ने कहा कि अब कडी से कडी जुडी है, तो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं।

ढाणी का दिल्ली से सीधा जुडाव

जिला प्रमुख रामेश्वर डूडी ने कहा कि कडी से कडी जुडने से प्रत्येक गांव-ढाणी की दिल्ली तक सम्पर्क हो गया है। उन्होंने कहा कि हर गांव में पीने का पानी, बिजली, चिकित्सा एवं शिक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारा नैतिक दायित्व है। ग्र्रामीणों को नरेगा में रोजगार मिले। जल संरक्षण का महत्व समझें। शिक्षा का स्तर सुधारें।

इन्होंने रखी समस्याएं

साधारण सभा की बैठक में बेलासर सरपंच नरेन्द्र सिंह, नौरंगदेसर सरपंच चम्पा लाल गेदर, केसरदेसर जाटान सरपंच काना राम, शेरेरा सरपंच श्रीमती दाखी देवी , जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र मूंड, राधा देवी, भवानी सिंह, किसन लाल सोनी, अशोक कुमार, मुरलीधर, गोरधन राम, जफर मोहम्मद शाह आदि ने अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी।

ये अधिकारी शामिल

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बलवंत सिंह विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी मदन लाल सियाग, सहायक कलक्टर ए.एच. गौरी, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह जाखड, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता सी.पी. कडवासरा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए

Posted in Labels: | 0 comments

**Wednesday_NREGA NEW's





NREGA NEW's, RAJASTHAN NREGA NEWS

Posted in Labels: | 0 comments

**Wednesday_NREGA NEW's

NREGA NEWS, RAJASTHAN NREGA New's


NREGA NEWS, RAJASTHAN NREGA New's


Posted in Labels: | 0 comments

**Wednesday_NREGA NEW's

NREGA New's, RAJASTHAN NREGA New's,
NREGA New's, RAJASTHAN NREGA New's,



NREGA New's, RAJASTHAN NREGA New's,



Posted in Labels: | 0 comments

Subscribe Now:-

NREGA, MGNREGA, NREGA NEWS, NREGA, NREGA nrega, nrega rajasthan, nrega india, nrega rajasthan circulars, nrega india circulars, nrega rajasthan recruitment 2010, nregarecruitment, nrega vacancies, nrega rajasthan vacancies, nrega jobs, nrega news, nrega news in hindi, nrega hindi, nrega employees, nrega employees, nrega employment scheme, nrega employees salary, nrega employees association, nrega union rajasthan, nrega karmchari, NREGA labour association, nrega news rajasthan, nrega policy, nrega karmchari sangh, nrega information,mgnrega, mgnrega rajasthan, mgnrega india, mgnrega rajasthan circulars, mgnrega india circulars, mgnrega rajasthan recruitment 2010, mgnrega recruitment, mgnrega vacancies, mgnrega rajasthan vacancies, mgnrega jobs, mgnrega news, mgnrega news in hindi, mgnrega hindi, mgnrega employees, mgnrega employees, mgnrega employment scheme, mgnrega employees salary, mgnrega employees association, mgnrega union rajasthan, mgnrega karmchari, MGNREGA labour association, mgnrega news rajasthan, mgnrega policy, mgnrega karmchari sangh, mgnrega information