**Sunday_NREGA NEW's
Posted On at by NREGA RAJASTHANमृतका व डॉक्टर को बनाया नरेगा मजदूर!
जोधपुर. लोहावट ग्राम पंचायत के विश्नावास में एक मृतका, डॉक्टर व बीएसएफ के जवान जैसे कर्मचारियों के नाम से नरेगा का भुगतान उठाने का मामला सामने आया है। अतिरिक्त कार्यक्रम समन्वयक कार्यालय से भेजी टीम ने नरेगा का रिकॉर्ड कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। रिकॉर्ड में काट-छांट हो रखी है। डॉक्टर व बीएसएफ के जवान की उपस्थिति का रिकॉर्ड मंगवाया गया है।
नरेगा में फर्जी जॉब कार्ड बना कर भुगतान उठाने की शिकायत रोजगार सहायक रेखा विश्नोई के खिलाफ है जिसके ताऊ इस गांव के सरपंच हैं। जन जागृति लोक कल्याण विकास संस्थान के बैनर तले ग्रामीणों ने कलेक्टर से यह शिकायत की थी। सहायक लेखाधिकारी गोवर्धन जोशी व सहायक अभियंता ओमप्रकाश ने जांच की थी।
लोगों ने इन्हें कागजात पेश कर बताया कि जयपुर में पोस्टेड डॉक्टर जीवनराम, बेंगलुरू में बीएसएफ के जवान हरचंदराम, अध्यापिका सुमित्रा आदि के साथ मृतका मूलीदेवी के नाम से हजारों रुपए का भुगतानअधिक पढने के लिए क्लिक करे
**Sunday_NREGA NEW's
Posted On at by NREGA RAJASTHANसिरोही। जिले में नरेगा में तीन आपराघिक प्रकरण में से एक का निस्तारण हो चुका है। जबकि शेष पर कार्रवाई जारी है। कलक्ट्री सभागार में बुधवार को राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाघिपति एवं राजस्थान विघिक सेवा प्राघिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष करणसिंह राठौड़ के पूछने पर पुलिस अधीक्षक ने उक्त जानकारी दी।
यहां न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अघिकारियों की बैठक में न्यायाघिपति राठौड़ ने कहा कि नरेगा राजस्थान के लिए एक वरदान है। लेकिन, ग्रामीणों में न्यायिक जानकारी का अभाव है। इसके लिए न्यायिक अघिकारियों को समय-समय पर शिविरों का आयोजन कर कानूनी जानकारियां देनी होगी।
उन्होंने बताया कि मजदूरों को विशेष रूप से यह बात समझानी होगी कि नरेगा योजना सरकार की नहीं उनकी है। उन्होंने जिले में नरेगा में आंशिक शिकायतों पर प्रशासन की पीठ थपथपाते हुए कहा कि अघिकारियों को कठिन परिस्थितियों में झिझकने से नहीं डरना चाहिए। जिला कलक्टर पी. रमेश ने जिले में राजस्व मामलों के निस्तारण की जानकारी दी। एडीजे फास्ट ट्रेक अयूब खान, जिला विघिक सेवा प्राघिकरण के सचिव नेपालसिंह ने भी नरेगा मजदूरों को दी जाने वाली कानूनी जानकारियों का ब्योरा पेश किया।
बताया नरेगा का खाका
बैठक में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अघिकारी देवानंद माथुर ने बताया कि जिले की 151 ग्राम पंचायतों के 492 गांवों में नरेगा का कार्य संचालित है। 1 लाख 61 हजार परिवार नरेगा का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि नरेगा के संबंध में प्राप्त 200 में से 180 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।

NREGA NEWS RAJASTHAN
**Sunday_NREGA NEW's
Posted On at by NREGA RAJASTHANNREGA NEWS INDIA
| राज्य नरेगा को ठीक से लागू करें: प्रधानमंत्री | |
ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के पालन में ढिलाई बरतने वाले राज्यों की खिंचाई करते हुये प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने उनसे प्रदर्शन सुधारने को कहा है.
नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने कहा, "इस अनोखे कानून का पूरा फायदा उठाने के लिये हमें अभी भी बहुत कुछ करना है."
प्रधानमंत्री ने कहा, "राज्यों से हमें इसके मिश्रित परिणाम दिखाई पड़ रहे हैं. कुछ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं...जबकि कुछ ढिलाई बरत रहे हैं. मैं उनसे कहूंगा कि वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे राज्यों का अनुसरण करें."
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय इस कानून के अनुपालन पर निगरानी रखेगा.
**Sunday_NREGA NEW's
Posted On at by NREGA RAJASTHAN**Sunday_NREGA NEW's
Posted On at by NREGA RAJASTHANनरेगा के तहत काम तय करेगी ग्राम सभा | ||||||||||
ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार
|
**Sunday_NREGA NEW's
Posted On at by NREGA RAJASTHAN*Day-29 (NREGA NEW's)NREGA JOB, NREGA RAJASTHAN, NREGA INDIA
**Sunday_NREGA NEW's
Posted On at by NREGA RAJASTHAN*Day-31 (NREGA NEW's)NREGA JOB, NREGA RAJASTHAN, NREGA INDIA
नाबालिग भी नरेगा श्रमिक!

